विधानसभा चुनाव में 42 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। रिटर्निंग आफीसर छिबरामऊ उदयवीर सिंह, रिटर्निंग आफीसर तिर्वा राजेश कुमार यादव व रिटर्निंग आफीसर कन्नौज सुरक्षित अरुण कुमार सिंह ने नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों के प्रपत्रों को बिंदुवार जांचा।
भाजपा से वीर सिंह भदौरिया, राजेश पांडेय, बसपा से अनुराग सिंह, कमलेश कटियार, सपा से जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, गुड्डू सक्सेना मौजूद रहे। जांच में तिर्वा विधानसभा से 16, छिबरामऊ से 14, कन्नौज सुरक्षित से 12 प्रत्याशियों के पर्चे वैध मिले हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चंद्र ने बताया कि चार फरवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापसी के बाद ही तीनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो सकेगी।
सदर विधानसभा
अनिल दोहरे (सपा), बनवारी लाल दोहरे (भाजपा), अनुराग सिंह( बसपा), राज कठेरिया (निर्दलीय), कृपाराम (भारतीय सुभाष सेना) , राम प्रकाश सिंह (जन अधिकार मंच), दीपक कुमार (वोटर्स पार्टी इंटर नेशनल), मुकेश कुमार (अपना दल), नीतू सिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी), श्रीकांत, वीरेन सिंह व सुनील निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ेंगे।
तिर्वा विधानसभा
कैलाश राजपूत (भाजपा), विजय बहादुर पाल (सपा), विजय सिंह विद्रोही (बसपा), करन सिंह (भारतीय सुभाष सेना) ,राहुल (जन अधिकार मंच), आदित्य अली शाह (वीपीआई), विनय कुमार, शशिबाला राजपूत, सुधीर कुमार निर्दलीय, मोहम्मद नैय्यर, रघुवीर सिंह, गौरव, पवन कुमार भानू व राजू खां, रीता यादव , अनिल कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ेंगे।
छिबरामऊ विधानसभा
अर्चना पांडेय (भाजपा), अरविंद कुमार (सपा) , ताहिर हुसैन सिद्दीकी (बसपा), राजेश कुमार सिंह (भारतीय सुभाष सेना), सुरेंद्र सिंह ( सबका दल यूनाईटेड), उमाशंकर (मनुवादी पार्टी), उमेश चंद्र (संयुक्त विकास पार्टी),कुसुम (बहुजन मुक्ति पार्टी), विवेक कुमार( जन अधिकार मंच ) तस्कीन, अर्चना, ,मीरा देवी, संजीव कुमार व आशीष निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।