फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, मिलावटी खोया बिगाड़ सकता है सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। होली नजदीक है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। सबसे ज्यादा ब्रिकी खोया की है। ऐसे में सामान खरीदने से पहले सावधानी जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। बड़ी तादाद में मिठाइयों की खपत के चलते नकली और मिलावटी खोया कारोबारी सक्रिय हैं। खोया में मिलावटी खाद्य सामग्री के साथ-साथ खतरनाक केमिकल जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों सिंथेटिक खोया का व्यापार गर्म है। रंग बिरंगी मिठाइयाें को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। चिकित्सक वीके शुक्ला ने बताया कि सिंथेटिक दूध, खोया की मिठाइयां किडनी खराब कर सकती हैं। मिलावटी खोया की मिठाइयां खाने से सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। शरीर के अंदरूनी अंगों को भी नुकसान हो सकता है। बाजार में आलू, अरारोट से तैयार किया गया खोया बिक रहा है। खोया मंडी के जानकार बताते हैं कि रंग बदलने के लिए इसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ऐसे तैयार होता है मिलावटी खोया
जानकार बताते हैं कि यूरिया, सोडा, पोस्टर कलर, कैल्शियम, कार्बोनेट, सोडियम बाई कार्बोनेट, फार्मेलीन की मिलावट की जाती है। खोया में टिंचर आयोडीन डालने से अगर नीला हो जाए तो वह मिलावटी है। मिलावटी खोया को अंगुलियों में रगड़ने से चिकनापन नहीं आएगा। इसका मतलब यह नकली है।
विज्ञापन


कैसे पहचानें दूध में मिलावट
आधा कप दूध को उतने ही पानी में मिलाएं। अगर झाग निकलता है तो उसमें डिटर्जेंट हो सकता है। सिंथेटिक दूध को उंगलियों के बीच रगड़ें। यह साबुन जैसा लगे या दूध गर्म करने पर पीला हो जाए तो भी यह सिंथेटिक हो सकता है। इसके अलावा दूध की थोड़ी सी मात्रा किसी सतह पर डालें, यदि दूध लकीर बनाते हुए फैले तो इसका मतलब है कि उसमें पानी ज्यादा मिला हुआ है।

पनीर, घी में मिलावट
पनीर को पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा आयोडीन सॉल्यूशन डालें। नीला रंग स्टार्च की मिलावट साबित कर देगा। वहीं देसी घी में आलू, अरारोट और रिफाइंड भी मिलाया जाता है। इससे घी का स्वाद बदल जाता है। साथ ही यह ज्यादा दानेदार भी नहीं होता।

मिलावटी खोया से किडनी खराब होने का खतरा
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. वीके शुक्ला का कहना है कि मिलावटी खोया शरीर के लिए हानिकारक है। खोया में यूरिया की मिलावट होने से किडनी खराब होने की आशंका रहती है। शरीर में सूजन व एलर्जी भी हो सकती है। खोया में आरारोट की मिलावट होने पर पेट से संबंधित बीमारियां हो जाती हैं। यदि खोया दूषित है तो फूड प्वायजनिंग का खतरा रहता है। इससे लोग उल्टी, दस्त व बुखार जैसी समस्या से ग्रसित हो जाते हैं।
विज्ञापन


सावधान, मिलावटी खोया बिगाड़ सकता है सेहत
होली पर्व को लेकर मिलावटी खोया की बिक्री बढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें