फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीएस में हाईस्कूल और केके इंटर कालेज में जांची जांएगी इंटर की कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कन्नौज। बोर्ड परीक्षा निपटने के बाद मूल्यांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय पर केके इंटर कालेज को इंटरमीडिएट व एसबीएस इंटर कालेज को हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गुरुवार को डीआईओएस मदनपाल सिंह ने मूल्यांकन को लेकर बैठक बुलाई है। वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।


डीआईओएस ने कहा कि मूल्यांकन केंद्र बनाए गए कालेजों के उप नियंत्रक को शिक्षकों के बैठने के लिए फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आठ मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। 15 दिनों में पूरा करना है। उधर, चंदेल गुट के प्रदेश मंत्री रामानंद द्विवेदी ने कहा कि नौ सूत्री मांगों को लेकर विरोध जताया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सीबीएसई की तर्ज पर पारिश्रमिक बढ़ाया जाए। चंदेल गुट के परीक्षक व प्रधान परीक्षक मूल्यांकन नहीं करेंगे। वह मूल्यांकन केंद्र के बाहर बैठकर विरोध जताएंगे। डीआईओएस ने कहा कि हड़ताल में परीक्षक व प्रधान परीक्षक के शामिल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था रखने के केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पारिश्रमिक बिल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य को निर्देश दिया है कि 15 मार्च तक कार्यालय को उपलब्ध करा दें। कक्ष निरीक्षक ड्यूटी रजिस्टर की प्रमाणित प्रति साथ में जमा करें।

एसबीएस और केके इंटर कालेज में होगा मूल्यांकन
चंदेल गुट के शिक्षक मूल्यांकन कार्य का करेंगे बहिष्कार
मूल्यांकन को लेकर डीआईओएस ने आज बुलाई बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें