फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में पलटी बस, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। दिल्ली से सवारियां लेकर हरदोई के मल्लावां जा रही निजी बस महमूदपुर गांव बाईपास के पास ट्रक को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में बुलंदशहर निवासी हेल्पर की मौत हो गई और चालक, दूसरे हेल्पर समेत आठ यात्री घायल हो गए। घायलों में एक यात्री कन्नौज व तीन हरदोई जिले के हैं। 22 सवारियां को मामूली चोटें आईं हैं।

दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी आबिद अली दिल्ली से हरदोई जिले के मल्लावां के बीच निजी बस चलाता है। मंगलवार को आबिद दिल्ली से बस में करीब 30 सवारियां लेकर मल्लावां जा रहा था। कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव बाईपास के पास सुबह करीब छह बजे ट्रक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में हेल्पर मुजीबुर्रमान (30) पुत्र कुरबान अली निवासी स्याना बुलंदशहर की मौके पर मौत हो गई जबकि यात्री कन्नौज जिले के लालपुर निवासी राजवीर (32) पुत्र महेश, हरदोई जिले के गौसगंज कासिमपुर निवासी अमित कुमार (19) पुत्र श्रीकृष्ण,बंटाना सुरसा निवासी खुशीराम (27) पुत्र रामचंद्र, रायपुर अतरौली निवासी देशराज (25) पुत्र ननके व उसकी पत्नी कांती (22), कबीरपुर बेलकम गोकुलपुर निवासी आसिफ (32) पुत्र लियाकत अली के अलावा बस चालक मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी आबिद (28) और स्याना बुलंदशहर निवासी हेल्पर नौशाद (23) पुत्र अब्दुल हसीब घायल हो गए। 22 यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन



सूचना पर कोतवाल एके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महमूदपुर, रामपुर व वाहपुर के ग्रामीणों की मदद से बस से यात्रियों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। सीएमएस डा. आरपी शाक्य ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस खाई से निकवाई।



खाई में पलटी बस, हेल्पर की मौत
दिल्ली के चालक, दूसरे हेल्पर समेत, हरदोई व कन्नौज के छह यात्री घायल
क्रासर
बस में सवार थे 30 यात्री, 22 को आईं मामूली चोटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें