फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली डाककर्मियों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

छिबरामऊ। केंद्रीय कर्मचारी परिषद के आह्वान पर डाककर्मियों ने मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल कर दी। हड़ताल के पहले दिन डाककर्मियों ने तालाबंदी कर भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


डाक कर्मचारियों की वेतन विसंगितयों समेत कई अन्य मांगें न मानी जाने के विरोध में केंद्रीय कर्मचारी परिषद के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को डाककर्मियों ने उप डाकघर में तालाबंदी कर भारत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डाककर्मियों का कहना था कि भारत सरकार को पिछले दिनों कर्मचारी यूनियन द्वारा मांग पत्र भेजा गया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया जिसके विरोध में राष्ट्रव्यापी दो दिवसीय हड़ताल की गई है। यदि मांगें शीघ्र न मानी गई, तो डाककर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर एसपीएम हंसराज प्रजापति, डाक सहायक रिषभ कटियार, अनुज कुमार शर्मा, खजांची संजय सिंह, पोस्टमैन रमाकांत तिवारी, विशुनगढ़ एसपीएम अखिलेश कुमार द्विवेदी, बजरिया एसपीएम जगदीश सिंह चौहान, तालग्राम एसपीएम राजकिशोर राठौर आदि डाककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन



डाककर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी
-वेतन विसंगितयों समेत अन्य मांगों के लिए हड़ताल पर उतरे डाककर्मी

फोटो- 08सीएचबीपी51- डाकघर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें