फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिर योजना से भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिजीत तिवारी
विज्ञापन

गुगरापुर (कन्नौज)। स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण हत्या पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण हत्या पर रोक लगाने व ऐसा करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों की पोल खोलने के लिए मुखबिर योजना शुरू की है। इन मुखबिरों और गर्भवती को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

भ्रूण हत्या रोकने के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं चलाई गईं, लेकिन इन योजनाओं से मन माफिक सफलता नहीं मिली। अब शासन ने भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुखबिर योजना बनाई है। इसके अनुसार, किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर का स्टिंग किया जाएगा। मुखबिर योजना के अंतर्गत भ्रूण लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर की सटीक जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने पर मुखबिर को 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, गर्भवती महिला की ओर से स्टिंग आपरेशन के दौरान पकडे़ जाने पर महिला को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये दिया जाएगा। इसके साथ ही महिला का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एक जुलाई से शुरू हुई मुखबिर योजना में अभी तक कोई स्टिंग नहीं हो सका है। मुखबिरों द्वारा इसे जल्द ही अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। भ्रूण हत्या पर लगाम लगाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। - डा. कृष्ण स्वरूप (सीएमओ, कन्नौज)

- मुखबिर को 60 हजार व गर्भवती महिला को मिलेंगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें