फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की आबादी पर 96 घंटे से ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। जसोदा में 100 केवीए का ट्रांसफर चार दिन से फुंका पड़ा है। बिजली न आने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। शासन के आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलना चाहिए। सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी गई, लेकिन 96 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर न बदला जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।

गांव के रामसेवक कुशवाहा ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी अधिकारियों को दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। धीरू यादव ने बताया कि पूरे कस्बे की आबादी करीब दस हजार से ऊपर है और बिजली न होने से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। कस्बे में सिर्फ दस हैंडपंप ही चालू हालत में हैं। प्रशांत त्रिपाठी का कहना है कि बिजली न होने से शाम छह बजते ही कस्बे में अंधेरा छा जाता है। इससे वारदात का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर सही नहीं कराया गया तो कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय के सामने बिजली धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना स्टोर को दे दी गई है। ट्रांसफार्मर अभी स्टोर में मौजूद नहीं ही है। शीघ्र ही बदल दिया जाएगा। वहीं, विभाग के निर्देश पर 25 ग्रामीणों के जमा बिल मांगे गए हैं। किसी ने उपलब्ध नहीं कराया है। - रमेश चंद्र मौर्या (जेई, गुरसहायगंज)

- चार दिन से फुंका पड़ा कस्बे का 100 केवीए ट्रांसफार्मर
- पानी की बड़ी समस्या, 10 हैंडपंप से भर रहे पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें