कन्नौज। 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों को पास के स्कूलों में पेयरिंग (विलय) के निर्देश दिए गए थे। जिले में 66 स्कूलों की पेयरिंग कराई गई थी। एक किलोमीटर से अधिक दूरी के स्कूलों की शासन के निर्देश पर पेयरिंग निरस्त कर दी गई है।
जिले के आठ ब्लॉकों के 66 स्कूलों में छात्र संख्या 50 से कम होने के कारण पेयरिंग कराई गई थी। इसके चलते छोटे बच्चों को कई किलोमीटर की दूरी तय करके नए स्कूलों में जाना पड़ रहा था। ऐसे में बच्चों को काफी परेशानियों सामना करना पड़ रहा था। बीईओ के प्रस्ताव पर 41 स्कूलों की पेयरिंग तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। वहीं, 21 बाल वाटिका का संचालन शुरू हो गया है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्कूलों की पेयरिंग निरस्त की गई है। (संवाद)