फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिल जमा न होने पर 40 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सौभाग्य योजना के तहत वितरण किए गए बिजली कनेक्शनों का बिल जमा न होने पर एसडीओ ने 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे न केवल बकायेदार, बल्कि समय पर बिल जमा करने वाले उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन




ठठिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं पर लगभग 48 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग ने बकाया बिल जमा कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाई और गांव-गांव शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। बावजूद इसके, उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। इसका बकाया लगातार बढ़ता गया।



एसडीओ अभिनय कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की उदासीनता को देखते हुए 36 गांवों की बिजली काटी गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। खासतौर पर वह उपभोक्ता नाराज हैं, जिन्होंने समय पर बिल जमा किया है, लेकिन अब उन्हें भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को बकायेदारों पर सख्ती करनी चाहिए, न कि सभी की बिजली आपूर्ति बंद करनी चाहिए।
विज्ञापन


बढ़ता रहा बिल, सोता रहा विभाग

बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल वसूली को लेकर विभाग ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए चार हजार से अधिक कनेक्शन काट दिए। लोगों का कहना है कि पिछले कई बार बिल वसूली को लेकर कनेक्शन काट दिए जाते थे। कुछ देर बाद ही विभाग का कर्मचारी ही पैसा लेकर कनेक्शन जोड़ देता था। जब विभाग के कर्मचारी ही लोगों को बढ़ावा देते हैं तो लोग बिल कहां से जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें