नेपालपुर का बंद पड़ा क्वारंटीन सेंटर।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ग्राम पंचायत तमियामऊ में गैरप्रांत से करीब 40 लोग बाहर से आए हैं। प्रशासन के सख्त आदेश के बाद यहां के क्वारंटीन सेंटर में सिर्फ सात लोगों को ठहराया गया। ग्रामीणों ने कोरोना महामारी के डर से अफसरों से शिकायत की। सुनवाई नहीं हुई। ठठिया क्षेत्र में युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों के मुताबिक अभी भी बड़ी संख्या में बाहर से आए लोग खुलेआम घूम रहे हैं। जिले की हर ग्राम पंचायत के बाहर बने प्राथमिक, जूनियर स्कूलों व पंचायत भवनों में 242 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें गैरप्रांत से आए लोगों को 14 दिन रखा जाना था। यह यहां रुकने के बजाय भाग रहे हैं। तालग्राम ब्लाक के अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में 800 से अधिक लोगों को ठहराया गया था। ददौरा में 13, ताहपुर में 12 और नेपालपुर में दो लोग ठहरे थे। यहां से सभी 27 लोग भाग निकले थे। इनमें से 25 लोगों को किसी तरह क्वारंटीन किया गया।
ग्राम पंचायतों में गैरप्रांतों से आए कई लोग स्क्रीनिंग से छूट गए हैं। इनका दोबारा सर्वे कराकर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर किसी को सर्दी, जुकाम और बुखार की दिक्कत है तो उसे भर्ती कर सैंपल लिया जाएगा। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
-डॉ. कृष्ण स्वरूप, सीएमओ।