फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान के लिए पुलिस को तहसीलदार के स्वस्थ होने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसीलदार के आवास में घुसकर सांसद और समर्थकों के हमला मामले में बयान के लिए पुलिस उनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। हमले में तहसीलदार चुटहिल हो गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर उनके आवास में घुसकर हमला कर दिया गया था। इस मामले में सदर कोतवाली में तहसीलदार की तहरीर पर सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सौरभ कटियार, शिवेंद्र कुमार और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को जांच कर रहे सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को घायल तहसीलदार और लेखपालों की मेडिकल रिपोर्ट मिली है। तहसीलदार और लेखपालों के साथ ही घटना के वक्त मौजूद लोगों के बयान दर्ज होने हैं। बयान आरोपी पक्ष के खिलाफ हुए तो उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सीओ सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आलाधिकारियों की निगरानी में विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
खुफिया विभाग के सिपाही ने साधी चुप्पी
तहसीलदार पर हमले के दौरान तहसील में खुफिया विभाग का सिपाही सादे कपड़ों में मौजूद था। लोगों ने उसे भी पीट दिया था। सिपाही ने अधिकारियों से शिकायत की थी। अब चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें