राशन वितरण के दूसरे दिन विषयवस्तु विशेषज्ञ ने अचानक दुकानों पर पहुंचकर
अनाज वितरण की हकीकत देखी। राशन लेकर जा रहे उपभोक्ताओं को रोककर मात्रा व
भाव की जानकारी ली। किसी के कार्ड में दो की जगह 17 यूनिट लिखे पाए गए।
तेराजाकेट
में राशन वितरण की दुकान पर विशषवस्तु विशेषज्ञ उप निदेशक कृषि कार्यालय
राकेश कटियार दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे। उस वक्त कोटेदार अनाज बांट रहे
थे। इस दौरान उपभोक्ताओं से पूछकर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई।
कोटेदार कमलेश गुप्ता से भी उन्होंने राशन वितरण के बारे में पूछताछ की।
कोटेदार ने बताया कि 788 बीपीएल कार्ड के अनुसार 4,320 यूनिट का राशन मिलना
चाहिए था, पर 3,465 यूनिट का राशन ही मिला है। किसी भी कार्ड पर पांच
यूनिट से ज्यादा होने पर भी उसे केवल पांच यूनिट का ही राशन दिया जा रहा
है।