चुनावी तैयारियों के चलते एआरटीओ कार्यालय के बाबू
व्यस्त होेने से लाइसेंस बनवाए आए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों खड़े
रहने के बाद उनके आवेदन लिए जा सके। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की तिथि
नजदीक होने से एआरटीओ ने वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है।
गुरुवार को विभागीय बाबू वाहन स्वामियों की नोटिस थानावार तैयार करने में
जुट गए। इससे ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कामों से कार्यालय पहुंचे लोगों
की भीड़ लग गई। एक काउंटर लगाकर लोगों के आवेदन लिए गए। वहीं अन्य बाबू हर
थाने की नोटिस अलग-अलग करने में जुट गए।
इस कारण उपभोक्ताओं को घंटों कतार
में खड़ा होना पड़ा। एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि विभागीय काम के
अलावा चुनावी कार्य भी करना पड़ रहा है। दोनों काम एक साथ होने से
उपभोक्ताओं की लाइन लगवानी पड़ रही हैं।