कन्नौज। जिला कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। सुलह-समझौते से इसमें 34 हजार 771 वादों का निस्तारण किया गया। कुल 13 करोड़ 34 लाख 40 हजार 961 रुपये मुकदमों में आदेशित किए गए।
शनिवार को लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जिला जज विश्वम्भर प्रसाद ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव व सीनियर डिवीजन सिविल जज धर्मवीर सिंह ने बताया कि जनपद न्यायालय में निस्तारण के लिए 19,984 वाद रखे गए थे,
जिसमें 2492 का निस्तारण हुआ और तीन करोड़ 39 लाख 11 हजार 789 रुपये आदेशित किए गए। इसी तरह प्री-लिटिगेशन स्तर पर 34, 252 में से 32,279 वाद निपटाए गए। साथ ही नौ करोड़ 95 लाख 29 हजार 172 रुपये वादों के निस्तारण में आदेशित किए गए।
इस मौके पर मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी अजय श्रीवास्तव, परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश विनोद जायसवाल, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट आनंद प्रकाश, एडीजे एफटीसी प्रथम मुकेश सिंह,, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट गीता सिंह, एफटीसी कक्ष दो शिवकुमार तिवारी व सीजेएम नंद कुमार आदि कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।