छिबरामऊ (कन्नौज)। बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कालेज नगला लक्ष्मन हृदयरामपुर शंकरपुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शिवानी यादव ने प्रथम, सिमरन राठौर ने द्वितीय तथा अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लगभग 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष यादव व व्यवस्थापक दलगंजन सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में बुद्धि कौशल में वृद्धि होती है। इस दौरान नीतेंद्र, उजवीर, सतेंद्र यादव, अशोक, नीलम दुबे, अनामिका, कोमल, अनीस, अवनीश, पारुल आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य एके यादव की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।