फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिलाओं समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर में चोटें आई थीं।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थानांतर्गत जलापुर गांव निवासी आस्तिक उर्फ गौतम सिंह (18) पुत्र विनोद सिंह रविवार को अपने मौसा बहोरिकपुर निवासी रोहित (24) पुत्र राकेश के साथ बाइक से क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर जा रहा था, तभी बहोरिकपुर के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हादसे की जानकारी होते ही उन्हें देखकर अस्पताल से लौटते समय घायल गौतम का भांजा तरा नगला गांव निवासी पंकज (27) पुत्र लालाराम की बाइक दिलू नगला गांव में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में पंकज और उसकी भाभी सुधा (29) पत्नी देवेंद्र और दूसरी बाइक सवार बरबटापुर गांव निवासी संजीव (30) पुत्र प्रहलाद, उसकी पत्नी कामिनी (28), पुत्र यश (2) घायल हो गए। सभी को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। उधर, एक अन्य सड़क दुर्घटना में मोहल्ला सराफान निवासी सत्यम मिश्रा (19) पुत्र प्रदीप घायल हो गए। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें