फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर हाईड्रा मशीन में फंसकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान फगुहा गांव के ओवरब्रिज के निकट हाइड्रा मशीन(हाइड्रोलिक) में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई। कोतवाली में मजदूर के ममरे भाई ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


राजस्थान प्रांत के जनपद भरतपुर के थाना कुम्हरे के गांव तालफ्रा निवासी मौरध्वज पुत्र लालचंद्र ने मामला दर्ज कराया है। हवाला दिया है कि उसके मामा का लड़का गोपाल (28) पुत्र पप्पू एक्सप्रेस वे पर मजदूरी का काम करता था। वह मथुरा जिले के थाना बलदाऊ के गांव रदोई का निवासी था। फगुहा भट्टा के ओवरब्रिज के पास हाइड्रा मशीन से काम चल रहा था। गुरुवार की शाम 6.30 के करीब वह मशीन पर काम कर रहा था। अचानक वह मशीन में फंसकर घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे के उपचार के बाद उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। कानपुर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे पर हाइड्रा मशीन में फंसकर मजदूर की मौत
-ममेरे भाई ने कोतवाली में हादसे की दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें