अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। महात्मा गांधी ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले रोजगार सेवकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश ग्राम्य विकास आयुक्त ने जारी किया है।
जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक को भेजे गए पत्र में ग्राम्य विकास आयुक्त पार्थसारती सेन शर्मा ने कहा है कि रोजगार सेवकों की नियुक्त 2006-07 में की गई थी। तब उनके द्वारा अनुबंध दिया गया था कि आपकी सेवाएं एक वर्ष अथवा अधिकतम तीन वर्ष के लिए है। इसके बाद संविदा स्वत: समाप्त हो जाएगी। 20 अप्रैल 2010 को सेवाएं समाप्त की गई थी। इस आदेश को तत्काल लागू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि उनको अभी तक इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है। जिला समन्वयक मरनेगा इंद्रपाल यादव ने कहा कि उनके पास भी कोई ऐसा पत्र नहीं आया है। वह कार्यालय खुलने पर बता पाएंगे।
जिले के 298 ग्राम रोजगार सेवकों की सेवाएं होंगी समाप्त
-ग्राम विकास आयुक्त ने जारी किया आदेश
-जिलाधिकारी ने लेटर मिलने से जताई अनभिज्ञता