फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बनेंगे 31 अंडरपास और आठ माइनर ब्रिज

विज्ञापन
जीटी रोड किनारे ओवर ब्रिज के लिए चयनित भूमि - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने स्थानीय लोगों के विरोध के बाद एनएच-91 पर 31 अंडरपास और आठ माइनर ब्रिज की स्वीकृति दे दी है। फतेहपुर जसोदा में चार, खाड़ेदेवर व बहादुरपुर उज्जैना में दो-दो अंडरपास बनेंगे।
विज्ञापन

नालों पर आठ माइनर ब्रिज बनाए जाएंगे। इससे नेशनल हाईवे-91 पर सफर के दौरान यात्रियों व स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
कन्नौज से कानपुर के बीच हाईवे के चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इसकी जिम्मेदारी दिल्ली की जीआर-इंफ्रा कंपनी को सौंपी है।
नेशनल हाईवे सिक्सलेन प्रस्तावित है। कन्नौज सीमा में 67 किमी हिस्सा इसमें शामिल है। इसके लिए कन्नौज तहसील क्षेत्र के 31 और छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के 26 सहित 57 गांवों की जमीन अधिगृहीत की गई है।
विज्ञापन

पांच नए बाईपास, छिबरामऊ में एलिवेटेड पुल, तीन रेलवे ओवरब्रिज समेत 31 अंडरपास बनेंगे। नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के अंतर्गत आने वाले नालों पर आठ माइनर ब्रिज बनाए जाएंगे।
प्रेमपुर, देववरमपुर, अकबरपुर, खेड़ा जगदीशपुर, सुलामई, करमुल्लापुर, सरायदौलत, सरायप्रयाग, तेराजाकेट, रजलामऊ, खाड़ेदेवर में दो, डुडवाबुजुर्ग, गढ़िया कछपुरा, तिलपई डिगसरा,
फतेहपुर में चार, साराेंतोप, जलालपुर पनवारा, बाहपुर, चौकी मुस्तफाबाद, बलारपुर, चौधरियापुर बांगर, रितुकला, बहादुरपुर उज्जैना में दो अंडर पास स्वीकृत हुए हैं। इनकी चौड़ाई करीब 29 से 30 मीटर रहेगी।
सिकंदरपुर में तीन, गुरसहायगंज से जलालाबाद में तीन, फतेहपुर जसोदा और बहादुरपुर उज्जैना में एक-एक माइनर ब्रिज का निर्माण होगा।
यह माइनर ब्रिज करीब 28 से 32 मीटर चौड़े होंगे। नेशनल हाईवे पर मैन कैरिज-वे भी दिया जाएगा।
परियोजना निदेशक एनएचएआई गौरव गुप्ता ने कहा कि नेशनल हाईवे-91 के चौड़ीकरण का कार्य बरसात के बाद शुरू हो जाएगा। कन्नौज जिले की सीमा के अंतर्गत 31 अंडरपास और आठ माइनर ब्रिज का निर्माण स्वीकृत है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा रहेगी। सर्विस रोड भी दी जाएगी। इससे लोग नेशनल हाईवे पर चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें