फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिना एनओसी के चल रहे 300 कारखाने

Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र की नगरी में बिना अग्निशमन की एनओसी के घनी बस्ती में 300 छोटे और बड़े कारखाने चल रहे हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस भेजने के बाद भी कारखाना मालिक अनदेखी कर देते हैं।
विज्ञापन

शहर की घनी बस्तियों में इत्र की डेग, अगरबत्ती व धूपबत्ती के 300 कारखाने बिना अग्निशमन विभाग की एनओसी के धड़ल्ले से संचालित हैं। उद्योग केंद्र में ऑनलाइन आवेदन करके कारखाने का पंजीकरण करा दिया जाता है। उद्योग केंद्र में 365 कारखाने पंजीकृत हैं। यहां पर सुरक्षा के मानकाें को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। कई मोहल्लों में संकरी गलियों में कारखाने चल रहे हैं। अगर वहां आग लग जाए तो दमकल की गाड़ियां भी नहीं पहुंच सकती है।
अग्नि शमन विभाग की ओर से उद्योग केंद्र से मिली सूची के आधार पर कारखाना मालिकों को कई बार नोटिस भेजे गए। उसके बाद भी कारखाना मालिकों ने अग्निशमन व्यवस्था कारखानों में नहीं की है। उद्योग बंधु की बैठक में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल कई बार अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दे चुके है। अग्निशमन अधिकारी संदीप तनवर का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज व छह कारखानों को छोड़कर बस्ती में सभी कारखाने बिना फायर एनओसी के चल रहे हैं। विभाग की ओर से कारखाना मालिकों को नोटिस भेजे जाते हैं। उसके बाद भी मालिक अग्निशमन के इंतजाम नहीं करवाते हैं।
विज्ञापन

ये होने चाहिए इंतजाम
छोटे या बड़े कारखाने में क्षमता के अनुसार फायर टैंकर बना होना चाहिए। हाउसरील पूरे कारखाने में लगाई जाए। अलार्म लगना चाहिए। बिजली की वायरिंग खुली नहीं होनी चाहिए। अग्निशमन यंत्र लगाने चाहिए। अग्निशमन विभाग में एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी कारखाने का निरीक्षण कर एनओसी जारी करते हैं।
कोल्ड स्टोरेज व छह कारखानों को जारी की गई एनओसी
अग्निशमन विभाग की ओर से सभी कोल्ड स्टोरेज व छह कारखानों को ही एनओसी जारी की गई है। बाकी कारखाने बिना फायर की एनओसी के चल रहे हैं। विभाग नोटिस देने के बाद उच्चाधिकारियों को सूची भेज देता है।
छह माह में दो कारखानों में लग चुकी भीषण आग
शहर के मोहल्ला शेखाना में दिसंबर माह में अगरबत्ती के कारखाने में सुबह भीषण आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप था। तीन दमकल की गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में कर पाया था। इससे पहले भी एक कारखाने में आग लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें