पुलिस लाइन में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
किया गया। इस दौरान 30 से अधिक जवानों के आंखों की रोशनी कम पाई गई। वहीं
जवानों को फाइलेरिया रोग की दवा खिलाई गई।
पुलिस लाइन में दोपहर 12 बजे
के करीब स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन केंद्र सरकार की ओर से फाइलेरिया रोग
संबंधी कार्यक्रम के डायरेक्टर डा. कौशल किशोर, सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी व
एसपी कलानिधि नैथानी ने किया। इसके बाद पुलिस जवानों व उनके परिजनों के
आंखों की जांच कराई गई।
इस दौरान पाया गया कि 10 जवान मोतियाबिंद रोग से
ग्रसित हैं। उन सभी को आपरेशन कराने की सलाह दी गई। कम नजर वाले पुलिस
जवानों को विनोद दीक्षित चिकित्सालय में मुफ्त चश्मा मुहैया कराने को कहा
गया। कई जवानों को दवाइयां लिखी गईं। साथ ही चश्मे के नंबर भी उनके पर्चे
पर अंकित किए गए।
नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. एसके कटियार ने करीब 150 पुलिस
जवानों का चेकअप किया। वहीं फाइलेरिया रोग से संबंधित 200 जवानों को दवा
मौके पर खिलाई गई। यही नहीं सभी अफसरों ने भी काउंटर पर पहुंचकर फाइलेरिया
की दवा खाई।