फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की समस्याएं सुन समाधान का भरोसा

Fri, 18 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित पेंशनर्स दिवस में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार व मुख्य कोषाधिकारी जेपी चौरसिया ने पेंशनरों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराया।
विज्ञापन


वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कहा कि पेंशनरों को प्रतिमाह भेजी जाने वाली धनराशि का विवरण इंटरनेट पर देखा जा सकता है। यह सुविधा प्रदेश सरकार ने प्रदान कर दी है। पेंशनरों द्वारा जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाबत बताया कि इस वर्ष के किसी भी माह में एक बार प्रमाण पत्र दिया जाना है, यह प्रमाण पत्र अगले वर्ष तक उसी माह की तिथि तक मान्य होगा।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि पेंशनरों की अविवाहिता, विधवा व तलाकशुदा पुत्रियों का नाम पारिवारिक पेंशन हेतु पात्रता सूची में शामिल करने की सुविधा दी गई है। एक अगस्त 15 के बाद से सेवानिवृत्त होने वाले तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का पेंशन प्रपत्र ई पेंशन के माध्यम से आनलाइन निर्गत किए जाएंगे। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी व कई रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें