फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

294 पोलिंग पार्टियां कराएंगी मतदान

Fri, 04 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को मंडी समिति से गुगरापुर ब्लाक में शनिवार को पड़ने वाले वोटों के लिए 80 पोलिंग पार्टियां और तालग्राम ब्लाक के लिए 214 पोलिंग पार्टियों को मतपेटी एवं चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान समस्त मतदान कार्मिकों को निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा 12 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है, जबकि 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट गुगरापुर ब्लाक के बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को संभालेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर सूचना अफसरों को देंगे। ज्ञात हो कि प्रशासन ने पिछले कई दिनों से मतदान कार्मिकों को प्रधान व ग्राम सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रशिक्षित कर रहा था।

मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को बसों व ट्रकों के माध्यम से रवाना किया गया। हालांकि, जहां पर अधिक बूथ थे, वहां पर पोलिंग पार्टियों को ट्रक व डीसीएम मुहैया कराए गए। जिसमें पार्टियों को दिक्कतें भी हुई। एसडीएम सदर सुनील शुक्ला ने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि वह पंचायत चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होकर कराएं।
विज्ञापन


पोलिंग बूथ पर पहुंचने पर किसी भी प्रत्याशी की आवभगत स्वीकार न करें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी अथवा समर्थक पोलिंग पार्टी को धमकाने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट को दें। उधर, अबकी तीसरे चरण के चुनाव में महिलाओं की काफी कम संख्या में ड्यूटी लगाई गई।

अधिकतर महिलाओं की ड्यूटी काट दी गई। उनके स्थान पर पुरुषों को लगाया गया। उधर, तालग्राम ब्लाक से 214 पोलिंग पार्टियों को कई यात्रा साधनों के माध्यम से बूथों के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा 22 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया। पूरे दिन ब्लाक परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। बीडीओ पंकज यादव व्यवस्थाओं में लगे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें