फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

291 को नियुक्ति पत्र बांटे गए

Tue, 03 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को वर्ष 11 के प्रशिक्षु टीचरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र लेने के लिए बड़ी संख्या में टीचर बीआरसी पहुंचे। ज्ञात हो कि वर्ष 11 के प्रशिक्षु टीचर तीन माह का क्रियात्मक व तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


इनकी जीआसी उमर्दा में परीक्षा आयोजित कराई जा चुकी हैं, जिसका रिजल्ट भी घोषित हो चुका है। इन सभी को 31 अक्तूबर को बीआरसी पर काउंसिलिंग को बुलाया गया था। इसमें महिला व विकलांग टीचरों से स्कूल आवंटन के लिए विकल्प भरवाए गए थे, जबकि पुरुषों को रोस्टर के हिसाब से तैनाती दी गई थी।

नियुक्ति पत्र वितरण के लिए सभी को बीआरसी पर बुलाया गया था। बीएसए रामकरन यादव ने सभी को नियुक्ति पत्र बांटे। कहा कि इस बैच में 400 प्रशिक्षु टीचर हैं। जिसमें 109 का अभी प्रशिक्षण पूरा नहीं हो सका है, जिससे उनके स्कूलों का आवंटन फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें