फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना में अपात्र मिलने पर 19.60 लाख रिकवरी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रशासन की सख्ती के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों से रिकवरी की जाएगी। अफसरों की जांच में 28 लोग अपात्र पाए गए हैं। यह अपात्र मृतक, पक्का मकान होने व कई लोग गांव छोड़कर बाहर जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के 28 अपात्रों से 19.60 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। डीआरडीए पीडी ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर जल्द रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पात्रों का चयन करने के स्थान पर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी ने अनुचित तरीके से 28 अपात्रों का चयन कर पात्र दिखा दिया। जिला मुख्यालय स्तर से पात्रों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। बाद में जिला स्तरीय अफसरों की टीम ने सत्यापन कराया गया तो 28 अपात्र पाए गए। यह सभी आवास दो साल पहले आवंटित किए गए थे। अफसरों की जांच में ज्यादातर अपात्र गांव छोड़कर बाहर चले गए थे। इसमें एक पात्र मृतक हो चुका है। कई लोगों को पूर्व में ही पक्का मकान बना मिला। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर जल्द रिकवरी के आदेश दिए है। साथ ही अपात्रों का चयन करने वाले ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपात्र से रुपये न मिलने पर सचिव से होगी वसूली
पीडी डीआरडीए सुशील कुमार सिंह ने बताया कि तत्कालीन सचिवों को जल्द से जल्द रिकवरी के आदेश दिए गए है। इसमें कई अपात्रों के गांव छोड़कर बाहर चले की जाने की बात सामने आई है। अगर अपात्रों से रिकवरी नहीं होती है तो तत्कालीन सचिव से वसूली की जाएगी। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

ब्लाक वार इन अपात्रों से होने वाली रिकवरी
ब्लाक जलालाबाद के अबरार, यहीं के दिलशान, विमल, चांदबाबू, नन्हीं, ब्लाक गुगरापुर, इसरार, ब्लाक तालग्राम के संतराम, यहीं के नरेंद्र सिंह, गंगादीन, कलावती, मन्नीलाल , जागेश्वर, ब्लाक उमर्दा की मंजूदेवी, ब्लाक छिबरामऊ के मलिकान, आशादेवी, हरीराम, सुनील, शंकुतला, मिथलेश, रावेंद्र सिंह, अनिल, सुशीला देवी, किशनपाल, किरन, ब्लाक कन्नौज की कामिनी,शांति, अकबर, रमन कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें