फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अनुदान के 260 आवेदन निरस्त

Tue, 21 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग में शादी अनुदान योजना के 260 आवेदन निरस्त कर दिए गए। जो आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, उनकी सूची बनाकर जिला मुख्यालय पर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ रामायण सिंह यादव ने कई विकास योजनाओं की समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने शादी अनुदान के बारे में एडीओ समाज कल्याण सुभाषचंद्र गौतम व ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार से जानकारी ली। एडीओ ने बताया कि शादी अनुदान के लिए कुल 1115 ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। इन आवेदनों का सचिवों के माध्यम से स्थलीय सत्यापन किया तो पता चला कि कई आवेदन ऐसे थे जिनमें शादी की तारीख बदल दी गई थी। कई लोगों ने शादी हो जाने के बाद आवेदन किया था। ऐसी स्थिति में 260 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया, जबकि शेष 90 आवेदनों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में बनने वाले स्नानागार की समीक्षा की, जिसमें एडीओ पंचायत यदुनंदन लाल संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही उन्होंने फाइल प्रस्तुत की। इस पर बीडीओ ने एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी। इस दौरान एडीओ सहकारिता मनोज कुमार गुप्ता, सचिव अरविंद कुमार, लिपिक हरीशंकर आर्य, आदित्य सिंह, रजनेश यादव, विनय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें