26 जोड़ों में तीन के लिए मंजूर हुआ शादी का बजट
आज तालग्राम विकास खंड मुख्यालय तेराजाकेट में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए विकास खंड इलाके के 26 जोड़ों में तीन की शादी के लिए बजट मंजूर हुआ है। आज तेराजाकेट में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में यह जोड़े दांपत्य बंधन में बंधेंगे।
विकास खंड की 96 ग्राम सभाओं से 41 जोड़ों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए आवेदन किया था। जांच में 15 आवेदन निरस्त हो गए। 26 जोड़ों के आवेदन सही मिले थे। विकास खंड मुख्यालय से इनकी शादी के लिए बजट मांगा गया था। शासन से तीन जोड़ों की शादी के लिए बजट भेजा गया। एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि बाकी 23 युवक-युवतियों के विवाह अगली तारीख पर कराए जाएंगे।
वहीं तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार एडीओ समाज कल्याण उमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि 16 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में इलाके के दस जोड़ों की शादी कराई जाएगी। छिबरामऊ के तीन जोड़े भी शामिल होंगे।