फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

252 दिन बाद कल से खुलेंगे डिग्री कालेज, बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
शहर के पीएसएम डिग्री कालेज का मुख्य भवन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शासन के आदेश पर सोमवार से 252 दिन बाद डिग्री कालेज खुल रहे हैं। 50 प्रतिशत संख्या के हिसाब से छात्र-छात्राओं बुलाया जाएगा। बिना मास्क व तापमान चेक किए किसी छात्र-छात्रा को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक छात्र से दूसरे की दूरी दो गज रहेगी। इससे कि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। शनिवार को कालेजों को सैनिटाइज करवाकर साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

शहर के पीएसएम डिग्री कालेज की प्राचार्य डॉ. शशिप्रभा अग्निहोत्री ने बताया कि 23 नवंबर से कालेज खुलने हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी की वजह से सुबह नौ बजकर 15 मिनट से कक्षाएं लगेंगी। कालेज को सैनिटाइज करवाया जाएगा। मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। आधे छात्रों को एक दिन तो बाकी को दूसरे दिन बुलाया जाएगा।
प्रवेश द्वार व प्रार्थना स्थल पर गोले बनाए गए हैं। इसमें छात्रों को उचित दूरी के साथ खड़ा होना होगा। छात्र-छात्राएं कालेज में लंच नहीं लाएंगे। किसी भी छात्र से कोई चीज नहीं लेंगे। इसकी शिक्षकों समेत सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। सभी छात्र-छात्राओं का तापमान नापा जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अगर किसी छात्र को सर्दी, जुकाम या बुखार है तो कालेज न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं इन बातों का रखें ध्यान
-मास्क लगाकर व सैनिटाइजर लेकर कालेज आएं।
- यूनिफार्म पहनकर व स्कूल की रसीद लेकर कालेज आएं।
-बाहरी छात्रों व व्यक्ति का स्कूल में प्रवेश वर्जित रहेगा।
-लंच पैकेट लेकर न आएं।
- साथी से कोई भी चीज शेयर न करें।
-साथी से उचित दूरी बनाए रखें।
-सुर्दी, जुकाम व बुखार होने पर घर पर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें