फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सुलह समझौते के आधार पर 250 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। न्याय चला गांव की ओर की तर्ज पर मंगलवार को ग्राम हरिवल्लभपुर में चकबंदी न्यायालय लगाया। चकबंदी सीओ ने 250 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन



विधायक अर्चना पांडेय के गांव हरिवल्लभपुर उधरनपुर के पंचायत घर में चकबंदी न्यायालय लगाकर दावा व आपत्तियां सुनी गईं। चकबंदी अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान वर्ग नौ श्रेणी के तीन सहित विभिन्न वादों को सुना गया। 250 वादों का सुलह समझौते के आधार पर मौके पर ही निस्तारण कर फाइल आदेश में लगा दी गई। शीघ्र ही इन फाइलों पर आदेश कर अमल दरामद करा दिया जाएगा तथा गांव के लोगों के सीएच-23 बनवाकर शीघ्र ही वितरण किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक सिपाहीलाल, लेखपाल विजय कुमार, अनिल तथा पेशकार द्वारिका प्रसाद ने सहयोग किया। इस दौरान आलोक चतुर्वेदी, अविरल तिवारी, ग्रीश चतुर्वेदी, ओमकार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें