फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 2.43 लाख किसानों को मिलेगी पीएम सम्मान निधि की 24वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के 2.43 लाख से अधिक किसानों के लिए अच्छी खबर है। 30 अक्तूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होगी। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के बनासकांठा से किसानों को डीबीटी के माध्यम से 24वीं किस्त का हस्तांतरण करेंगे।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में 2.43 लाख पात्र किसान पंजीकृत हैं। सभी किसानों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। ई-केवाईसी, भूलेख अंकन और आधार सीडिंग वाले किसानों के खाते में ही राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाते ही किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की 24वीं किस्त पहुंच जाएगी। इससे 48 करोड़ से अधिक की धनराशि जिले के किसानों को प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की ई-केवाईसी या फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, वह तत्काल जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग से संपर्क कर पूरी करा लें, ताकि किस्त से वंचित न रहें। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कृषि कर्मचारियों और तकनीकी सहायकों को निर्देशित किया गया है।
कार्यक्रम को लेकर कृषि विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिला मुख्यालय स्थित कृषि भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। 24वीं किस्त जारी होने से रबी सीजन में गेहूं, आलू, सरसों की बोआई में किसानों को सीधी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


डेटाबेस किया जा रहा एकत्र
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त को लेकर कृषि विभाग जुटा है। विभाग में किसानों का डेटाबेस एकत्र किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि 2.43 लाख किसानों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूलेख सत्यापन की रिपोर्ट तैयार हो रही है। पात्र किसानों की सूची शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें