फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो साल पहले एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को अदालत ने दोषी करार दिया है। उसे 22 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 23 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की रकम अदा न करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजा सुनाए जाने के बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना दो वर्ष पहले इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी। शासकीय अधिवक्ता नवीन दुबे व विशेष लोक अभियोजक किशोर दोहरे ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ अगस्त 2022 की रात 14 साल की एक किशोरी घर के बाहर लघुशंका करने गई थी। उसकी छोटी बहन भी पीछे से गई थी। उसी समय ग्राम हरेईपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ छोटू ने किशोरी को दबोच लिया। उसका मुंह दबा लिया, इससे वह चिल्ला नहीं सकी। गांव से बाहर प्राइमरी स्कूल के पास ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। छोटी बहन उसे खोजती रही, लेकिन पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता ने अगले दिन इंदरगढ़ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
तत्कालीन थानाध्यक्ष कमल भाटी ने 31 अगस्त 2022 को आरोपी शैलेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अगले महीने 21 सितंबर 2022 को उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की गई। इस मामले में सरकारी पक्ष ने पांच गवाह पेश किए। इस मामले की सुनवाई के बाद बुधवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अलका यादव ने शैलेंद्र को दोषी करार देते हुए अपहरण में पांच वर्ष की कैद व तीन हजार रुपये अर्थदंड, शादी के लिए दबाव बनाने पर सात वर्ष की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना और पॉक्सो एक्ट में 22 वर्ष की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सभी सजा एक साथ चलेंगीं। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें