फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में 1.65 करोड़ से बनेगी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ में शासन के निर्देश पर नगर में गोशाला का निर्माण कराया जाना है। पालिका ने इसके लिए जगह चिह्नित कर निर्माण के लिए 1.65 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दिया है।
विज्ञापन



नगर पालिका क्षेत्र में गोशाला निर्माण को लेकर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए कांशीराम कॉलोनी के पीछे पालिका की जमीन को चिह्नित किया गया है। करीब 1.65 करोड़ की लागत से बनने वाली इस गोशाला में 500 मवेशी रखने की व्यवस्था होगी। पालिका प्रशासन के जेई दिनेशचंद्र तिवारी ने एस्टीमेट जिला प्रशासन को भेज दिया है। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से एस्टीमेट स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल नगर की आवास विकास कॉलोनी के पास सीवर कुआं परिसर में अस्थायी गोशाला की व्यवस्था की गई है। इसमें मवेशी रखे गए हैं। पालिका इनके चारे, पानी और रहने का इंतजाम देख रही है।
विज्ञापन


नगर में 1.65 करोड़ से बनेगी गोशाला
कांशीराम कालोनी के पीछे पालिका की जमीन की गई चिह्नित, 500 मवेशियों को रखने की होगी व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें