यूपी के कन्नौज जिले में लूटपाट करने वाले तीन शातिरों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। तीनों लुटेरे इस समय जेल में हैं। गुुरुवार को सदर कोतवाल एके सिंह ने कासिम उर्फ पप्पू पुत्र बाबू खां निवासी राजीव नगर मछरिया द्वारा साहिद नौबस्ता कानपुर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
उसके साथी सलीम उर्फ सबलू पुत्र असलम निवासी सुजानपुर हाता आलमबाग लखनऊ, राजू खैराती पुत्र समशुद्दीन निवासी पंजाबी टोला बांगरमऊ उन्नाव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
कोतवाल एके सिंह ने बताया कि दो माह पूर्व एआरटीओ कार्यालय में तैनात कैशियर अनुराग पांडेय को एसबीआई तिर्वा क्रासिंग के पास तीनों ने गोली मारकर 1.80 लाख रुपये लूट लिए थे।