फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 हजार छात्रों के खाते में भेजी गई स्कालरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। गणतंत्र दिवस पर मनाए गए स्कालरशिप डे के तहत जिले के विद्यालयों में कक्षा नौ से डिग्री तक की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेज दी गई है। पहले चरण में 43070 विद्यार्थियों के खाते में धनराशि का हस्तांतरण किया गया है।
विज्ञापन



पिछड़ा वर्ग में कक्षा 9, 10 में 12740, कक्षा 11, 12 में 11968, डिग्री में 3783 विद्यार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई। अनुसूचित जाति में कक्षा 9, 10 में 3946, कक्षा 11, 12 में 1929, डिग्री में 2133, सामान्य वर्ग में कक्षा 9, 10 में 556, कक्षा 11, 12 में 1511, डिग्री में 1614 छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि का हस्तांतरण हुआ है। अल्पसंख्यक वर्ग में कक्षा 9, 10 में 1289, कक्षा 11, 12 में 1021, डिग्री में 580 छात्रों के खाते में धनराशि भेजी गई। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि तीनों वर्गों के छात्रों के खाते में निदेशालय से 21.33 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। शेष छात्रों के खातों में जल्द ही निदेशालय से धनराशि का हस्तांतरण होगा। सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं का डाटा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


43 हजार विद्यार्थियों के खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति
निदेशालय से छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि की गई हस्तांतरित
21.33 करोड़ रुपये भेजे गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें