फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य को आवंटित कर दिए पट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत शंकरपुर में पूर्व प्रधान व पूर्व बीडीसी सदस्य व उनके परिजनों को पट्टा आवंटित किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पट्टा निरस्तीकरण की मांग की है।
ग्राम शंकरपुर के दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी को सौंपे शिकायतीपत्र में कहा है कि मार्च 2018 में तत्कालीन एसडीएम ने गांव में आवासीय भूमि आवंटन किया था, जिसमें गांव की चमेली देवी पत्नी धरम पाल और शशिप्रभा पत्नी डॉ. रजेश जो कि आपस में सास-बहू हैं, को पट्टा आवंटित किया गया है। यह दोनों काफी धनाड्य हैं। इनमें शशि प्रभा पूर्व में ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गांव के प्रदीप पुत्र राजकुमार के नाम पट्टा है, जो कि पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं। इनके पिता इंटर कालेज में लिपिक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं, जबकि जितेंद्र के पास भी काफी संपत्ति है। ग्रामीणों ने उक्त पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पट्टा निरस्त किए जाने की मांग की है।


पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य को कर दिया पट्टा
क्रासर
-ग्रामीणों ने डीएम से की पट्टा निरस्तीकरण की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें