फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी खामियों को दूर करें फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। केंद्र सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की खामियों को दूर करने के लिए फार्मासिस्टों के साथ आशा ज्योति केंद्र में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान योजनाओं में मिल रहीं खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत यह योजना चलाई जा रही है। निगरानी अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि गांव में होने वाले प्रसव पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए महिलाओं व उनके परिजनों को जागरूक किया जाए। गर्भवती महिला व उसके परिजनों को बताया जाए कि वह गर्भ के दौरान सभी जांचें कराएं। अगर खून की कमी या अन्य बीमारी हो तो उसका इलाज लें। इलाज जिला अस्पताल या सीएचसी, पीएचसी पर नि:शुल्क किया जाता है। प्रसव एएनएम सेंटर या सरकारी अस्पतालों में कराया जाए।
अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल ने बताया कि अस्पताल में आने वाली गर्भवती की जांच कराने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। उसकी सभी जांचे करें। अगर खून की कमी हो तो उसे भी पूरा किया जाए। महिला को खान पान में सुधार लाने के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें