फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी योजना के लिए 900 किसानों ने किए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। ऋण माफी योजना से छूटे किसानों को सरकार ने दोबारा आवेदन फार्म जमा करने का मौका प्रदान किया। कृषि विभाग ने काउंटर खोलकर आवेदन फार्म जमा कराए थे। जिले की तीनों तहसीलों से करीब 900 किसानों ने ऋण माफी का लाभ पाने के लिए आवेदन फार्म जमा किए। कृषि विभाग ने आवेदनों की फीडिंग का काम शुरू करा दिया है। इसके बाद तीनों तहसीलों व बैंकों को जांच के लिए भेजा जाएगा। चयनित किसानों की डिमांड शासन को जनरेट कर भेजी जाएगी।
विज्ञापन




प्रदेश सरकार ने ऋण माफी योजना में लाभ पाने से वंचित रह गए किसानों को आवेदन करने के लिए एक और मौका प्रदान किया था। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि ऋण माफी योजना के तहत 900 आवेदन फार्म जमा हुए हैं। जमा हुए आवेदन पत्रों में साथ लगाए गए कागजातों की जांच कराई जा रही है। इन आवेदनों की फीडिंग का कार्य भी शुरू करा दिया गया। फीडिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद किसानों की भूमि की जांच के लिए संबंधित तहसीलों को भेजा जाएगा। इसके अलावा बैंक की भी सूची भेजी जाएगी। जांच के बाद चयनित किसानों की डिमांड जनरेट कर निदेशालय को भेजी जाएगी। इसके बाद पात्र किसानों का ऋण माफ होगा।
विज्ञापन



ऋण माफी योजना के लिए 900 किसानों ने किए आवेदन
आवेदन फार्मों की फीडिंग का काम कराया गया शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें