फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनिया की फसल पर माहू कीट का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। मौसम के बदलाव से फसलें प्रभावित हो रही हैं। दिन में गर्मी और रात में मौसम ठंडा होने से धनिया की फसल में माहू कीट ने हमला बोल दिया है। कृषि वैज्ञानिक का मानना है कि समय रहते बचाव नहीं किया गया तो फसल नष्ट हो सकती है।
विज्ञापन



कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया के मुताबिक धनिया की फसल को पाले व रोगों से बचाने के लिए 0.1 प्रतिशत वाले गंधक का छिड़काव करना चाहिए। इसके लिए एक लीटर सल्फर को 1000 लीटर पानी में मिलाकर शाम को छिड़काव करें। पाला पड़ने की संभावना पर डाई मिथाइल सल्फोऑक्साइड की 75 ग्राम मात्रा 1000 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। फसल में शाम के समय हल्की सिंचाई व मेड़ के चारों तरफ धुआं करें। माहू की रोकथाम के लिए डायोमेथोएट 15 लीटर पानी में 5 ग्राम मिलाकर खड़ी फसल पर छिड़काव करें। तना रोग से फसल को बचाने के लिए 15 लीटर पानी में 25 ग्राम 50 प्रतिशत कॉपर ऑक्सीक्लोराइट व 6 ग्राम स्ट्रेप्टोमाइसिन मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन



धनिया की फसल पर माहू कीट का हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें