फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में सुनील, प्रगति राजपूत रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में केके इंटर कालेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। परियोजना निदेशक डीआरडीए रामचंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संजीव कठेरिया प्रथम व राहुल तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अंकित पाल प्रथम, साजम द्वितीय रहे। 800 मीटर में सुनील कुमार प्रथम, अवनेश शर्मा द्वितीय रहे। 1500 मीटर में किशनवीर प्रथम, रुस्तम सिंह द्वितीय रहे। 3000 मीटर में राहुल तिवारी प्रथम, अनुज कुमार अग्निहोत्री द्वितीय रहे। वेटलिफ्टिंग में अरुण कुमार प्रथम व सोनू ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रगति राजपूत प्रथम, नीलम पाल द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में नीलम पाल प्रथम व वंदना द्वितीय रही। 800 मीटर में श्वेता पाल प्रथम, नीलम पाल द्वितीय रही। उधर, डिस्कस थ्रो में वंदना सिंह प्रथम, मधू राजपूत द्वितीय रही। वेटलिफ्टिंग में गौरी सक्सेना ने प्रथम व अंशिकी यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी सुनील कुमार राठौर, युवा कल्याण अधिकारी वीपी शुक्ला, महेंद्र सिंह चंदेल, विवेक सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।


संजीव और प्रगति ने जीती 100 मीटर दौड़
केके इंटर कालेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
फोटो-08, 09 केके इंटर कालेज खेल मैदान पर दौड़ में हिस्सा लेती छात्राएं व कबड्डी खेलते छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें