अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। शहर के मंशेश्वरनाथ मंदिर से भगवान शालीग्राम की बारात बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। बारात में शामिल भक्तों ने जमकर नृत्य किया। मंदिर परिसर में तुलसी-शालीग्राम का विवाह संपन्न कराया गया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई भगवान शालीग्राम की बारात मोहल्ला बनवारीनगर होते हुए गंगेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। शालीग्राम व लड्डू गोपाल की पालकी उठाने के लिए भक्तों में होड़ मची रही। बारात के दौरान भक्तों ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा भी की गई।
गंगेश्वरनाथ मंदिर पर महंत प्रेमनरायन ने भगवान की आरती उतारकर बारात की अगवानी की। मां गायत्री यज्ञशाला में पं.शिवानंद दुबे व पं.विनोद दुबे ने विवाह की रस्में पूरी कराईं। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए। बारातियों का जलपान भी कराया गया। मीरा तिवारी, सुमन मिश्रा, हीरा दीक्षित, दीपा दुबे, सुषमा गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, रानी वर्मा, कृष्णा खंडेलवाल, कमलेश मिश्रा, मिथलेश चौहान, मयंक तिवारी, भानुप्रताप सिंह, सचिन दुबे, विनोद दुबे, शिवप्रताप सिंह, रामऔतार दुबे, अरुण पांडेय, प्रखर दुबे, चंदन दुबे, मनीष शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
बैंडबाजों के साथ निकली शालीग्राम की बारात
मंशेश्वरनाथ मंदिर परिसर में कराया गया तुलसी-सालिगराम का विवाह
फोटो 23 सीएचबीपी 61 कंधे पर ले जाते भगवान शालीग्राम की पालकी।
फोटो 23 सीएचबीपी 62 बारात में बैंडबाजों पर नृत्य करतीं महिलाएं।