विकास खंड सौरिख के मुख्यालय खड़नी में ग्राम पंचायत
सदस्य पदों की मतगणना का कार्य सुबह शुरू हुआ। दोपहर तक सभी वार्डों की
मतगणना पूरी हो गई। विकास खंड में अब किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी पद
रिक्त नहीं है।
ग्राम पंचायत गोरखपुर हरिभानपुर में सात वार्ड, बेहटा
रामपुर में चार वार्ड, खरौली में तीन वार्ड, सराय भागमल में दो, बटेला और
सौरिख देहात में एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त वार्डों में पिछले
दिनों चुनाव कराया गया था। मंगलवार को मतगणना का कार्य सुबह शुरू किया गया।
गोरखपुर हरिभानपुर के वार्ड नंबर एक से आशा देवी, वार्ड दो से सगुना,
वार्ड तीन से राजकुमारी, वार्ड चार से राजपाल, वार्ड पांच से सतीश, वार्ड
छह से सत्यपाल, वार्ड आठ से बीना देवी, बेहटा रामपुर के वार्ड पांच से
सोनपाल, वार्ड छह से रामलखन, वार्ड सात से पंकज सिंह, वार्ड 14 से सुनीता
देवी, ग्राम पंचायत खरौली के वार्ड तीन से मंजू देवी, वार्ड चार से
श्रीदेवी और वार्ड छह से शिवमंगल को सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
सरायभागमल
के वार्ड सात से अश्वनी कुमार, वार्ड 10 से प्रेमचंद्र, सौरिख देहात के
वार्ड 10 से सरोज कुमार, बटेला के वार्ड तीन से राकेश ने सदस्य पद का चुनाव
जीत लिया। निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी सदस्यों को जीत के प्रमाणपत्र
प्रदान किए। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अजय राज,
सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रभुशंकर, अरविंद पोरवाल, बीडीओ देवकुमार यादव,
एडीओ पंचायत अभिलाष सिंह, एसओ रजनेश चौहान आदि मौजूद थे।
ज्ञात हो कि विकास
खंड क्षेत्र में 187 वार्डों में सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना था।
नामांकन के दौरान 169 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए थे।
सिर्फ 18 वार्डों में चुनाव की स्थिति बनी थी।