फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पंजीकरण 172 का, परीक्षण में 53 चयनित

विज्ञापन
शिविर में दिव्यांगों का परीक्षण करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : बैरियर क्रॉस कर पुल तक पहुंच गए वाहन।
विज्ञापन
छिबरामऊ। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर (एलिम्को) ने नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को शिविर लगाया। इसमें उपकरणों के लिए 172 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण कराया। परीक्षण के बाद इनमें से चार वरिष्ठजनों समेत 53 को उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


विधायक अर्चना पांडेय के प्रयासों से आयोजित शिविर में सुबह से ही दिव्यांगजनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक उपकरणों के लिए दिव्यांगों का नगर पालिका परिषद पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। एलिम्को टीम के साथ आए डाॅ. सुकेत वर्मा व ऑडियोलॉजिस्ट डाॅ. अमित मौर्य ने सहायक उपकरणों के लिए 172 दिव्यांगों का परीक्षण किया। डाटा टीम प्रभारी अमन द्विवेदी ने बताया कि चिह्नित किए गए 53 लोगों को शीघ्र ही उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में आए कई दिव्यांगजनों को पहले ही उपकरण मिल चुके है। इस कारण उन्हें सम्मिलित नहीं किया गया। चेयरमैन मनोज दुबे ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन शारीरिक अक्षमता को कमजोरी न बनाए। बल्कि इसे अपनी ताकत बनाकर जीवन का आनंद लें। भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के हितों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता अजय चतुर्वेदी, ऋषभ दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें