फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से 1715 रहे नदारद

Mon, 09 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्व लेखपाल की परीक्षा आयोजित कराई गई। पंजीकृत पांच हजार छात्रों में 3285 ने परीक्षा दी, जबकि 1715 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि राजस्व लेखपाल के लिए शहर के केके इंटर कालेज, कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर, एसबीएस कालेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज, लाला श्याम लाल इंटर कालेज, मुस्लिम मोहम्मदियां इंटर कालेज सहित बारह केंद्र बनाए गए थे। सुबह 11 से एक बजे के बीच परीक्षा आयोजित हुई।

इससे पहले केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा देने के लिए आने वाले हर परीक्षार्थी की गेट पर तलाशी कराई। उसके बाद ही उनको कक्षों में पहुंचने की अनुमति दी गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा में करीब 1715 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 12 सेंटरों को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाहा, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई, जबकि एसडीएम सदर सुनील शुक्ला को जोनल बनाया गया। इसके अलावा 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण निपटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें