दीपावली पर सौर ऊर्जा की रोशनी से कस्बा जगमगाएगा। इसको लेकर सोलर लाइट लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
चेयरमैन राधा गुप्ता ने बताया कि कस्बे की गलियों में रहने वाले लोगों की
सुविधा के लिए 70 सोलर लाइटें खरीदी गई हैं।
कस्बे के मुख्य स्थानों पर 15
हाईमाक्स लाइटें, 10 डबल प्लेट की व 50 सिंगस प्लेट की लाइटें लगाई जा रही
हैं। उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही सभी सोलर लाइट जलनी शुरू हो जाएंगी।
कस्बे के मुख्य चौराहों के अलावा गलियों व धार्मिक स्थलों पर भी लाइटें
लगवाई जा रही हैं।