कन्नौज। बीएड की फर्जी डिग्री के कारण बर्खास्त किए जा चुके 17 शिक्षकों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज करा दिया गया। सभी से वेतन की रिकवरी भी की जाएगी।
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड 2005 डिग्री से 34 शिक्षकों को जिले के परिषदीय स्कूलों में नियुक्ति की गई थी। कन्नौज समेत कई जिलों में बीएड की फर्जी डिग्री की जांच एसआईटी से कराई गई। एसआईटी ने 2019 में जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें केवल 30 शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई। इसमें दो की मृत्यु हो चुकी थी। तत्कालीन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने सभी 28 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था।
इस आदेश के खिलाफ बर्खास्त शिक्षक कोर्ट चले गए थे। एसआईटी की जांच के आधार पर कोर्ट ने 13 शिक्षकों के खिलाफ गलत तरीके से नौकरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके अलावा जिलास्तर पर गठित टीम ने चार शिक्षकों को फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने का दोषी पाया। बीएसए केके ओझा ने सभी 34 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश संबंधित बीईओ को दिए। बीईओ ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करा दी।
इन शिक्षकों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
थाना विशुनगुढ के प्राथमिक विद्यालय बहादुर के प्रधानाध्यापक के अंनतराम, थाना छिबरामऊ के प्राथमिक विद्यालय रूद्रपुर प्रधानाध्यापक देवपाल सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगाई के सहायक अध्यापक राजीव यादव, प्राथमिक विद्यालय करनौली सहायक अध्यापक बदन सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगतपुर सहायक अध्यापक विजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय अनंतपुर हाथिन के सहायक अध्यापक सुनील कुमार द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय नगरिया पंथरा की सहायक अध्यापक मीनू, प्राथमिक विद्यालय विजयी नगला प्रधानाध्यापक रमाशंकर, थाना ठठिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय अज्यौरा सहायक अध्यापक निर्मला देवी, सदर कोतवाली के प्राथमिक विद्यालय डहलेपुर प्रधानाध्यापक सुनीता पाठक, थाना सौरिख के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला सहायक अध्यापक नीता वर्मा उर्फ नीतू वर्मा, थाना गुरसहायगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर सहायक अध्यापक विपिन कुमार, थाना सौरिख के प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार, थाना विशुनगढ़ के प्राथमिक विद्यालय धरीमपुर नगरिया के सहायक अध्यापक सुशील कुमार, थाना गुरसहायंज प्राथमिक विद्यालय रोहली सहायक अध्यापक अनुराग सिंह, यहीं के प्राथमिक विद्यालय गदौड़ा के सहायक अध्यापक मनोज कुमार, सदर कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालपुर पूर्वी सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार, गुगरापुर।
दो शिक्षकों पर पहले हुई थी रिपोर्ट
थाना छिबरामऊ के प्राथमिक विद्यालय अहीबा राजारामपुर सहायक अध्यापक रीना देवी, यहीं के प्राथमिक विद्यालय कसावा के सहायक अध्यापक सरिता पाल पर एक साल पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी।