कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान समेत विभिन्न पदों की आरक्षण सूची पर आपत्तियाें का सिलसिला जारी है। दो दिन में176 आपत्तियां आई हैं। सबसे ज्यादा प्रधान पद पर 173 हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर सिर्फ तीन आपत्तियां आई हैं। जिला स्तरीय कमेटी शिकायतों का निस्तारण कर 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित करेगी। मंगलवार को आपत्ति दर्ज करने का अंतिम मौका है।
आरक्षण सूची पर दो दिन में 176 आपत्तियां आईं। इनमें सबसे ज्यादा ब्लाक उमर्दा से 50, सदर ब्लाक में 35 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। ज्यादातर प्रधान पद पर हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दो दिन में 176 आपत्तियां आई हैं। यह 23 मार्च तक ली जाएंगी। 24 से 25 मार्च तक जिला स्तरीय कमेटी निस्तारण करेगी। 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
अब तक आईं आपत्तियां
ब्लाक आपत्तियां
कन्नौज 35
तालग्राम 20
सौरिख 12
गुगरापुर 02
उमर्दा 50
छिबरामऊ 08
हसेरन 16
जलालाबाद 19
डीएम कार्यालय 12
ऑनलाइन 02
अनुसूचित जाति के आरक्षण पर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
सदर ब्लाक के बरौली के ग्रामीण सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां बताया कि नए आरक्षण में उनके गांव की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई है। इससे पहले पिछड़ा वर्ग के लिए प्रस्तावित हुई थी। गांव की जनसंख्या पिछड़ा वर्ग की अधिक है। गांव की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर सीट बदलने की मांग की है।