जलालाबाद/तालग्राम (कन्नौज)। विकास खंड तालग्राम के परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन आयोजित परीक्षा में बीईओ व संकुल प्रभारी जायजा लेते रहे। जलालपुर पनवारा अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में सिटिंग प्लान से बच्चों ने परीक्षा दी।
तालग्राम ब्लाक के 12 संकुल के 52 प्राथमिक व 62 पूर्व माध्यमिक, 5 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक तक छात्र छात्राओं की परीक्षा पहले दिन शांति पूर्वक हुई। प्राथमिक विद्यालय नैपालपुर, गदोरा, चचियापुर,अमोलर, बिचपुरवा, मझैइया, सलेमपुर, भवानीसराय, आसमपुर पट्टी, मायपुरवा, मुंडाला समेत सभी स्कूलों में प्रथम पाली में एक से आठ हिंदी विषय का प्रश्न पत्र व शाम पाली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय तालग्राम, कुशलतापूर्वा दलापुर्वा, फिरोजपुर, जरामऊ अलमापुर, शकरहनी, जूनियर स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई। संकुल प्रभारी नवीन मिश्रा ने बताया संकुल ताहपुर में 15 प्राथमिक विद्यालय में कुल 1180 व यूपीएस के छह स्कूलों में 274 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं जलालाबाद ब्लाक के जलालपुर पनवारा के अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में सिटिंग प्लान से परीक्षा हुई। इस मौके पर शिक्षक अमरदीप, अनुराधा शुक्ला वहीं तालग्राम में खंड शिक्षा अधिकारी नीलम वर्मा, संकुल प्रभारी सुदीप पटेल, नवीन मिश्रा, बीरपाल कुशवाह, राजेंद्र कुमार पटेल स्कूलों का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा के हेड टीचरों को निर्देश देते रहे।