फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों पर गिरी एचटी लाइन, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। शनिवार की देर रात बिजली घर के निकट हाईटेंशन लाइन टूट जाने से करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। मकानों के ऊपर टूट कर गिरी लाइन से कई लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में दो मोबाइल और एक चारपाई जल गई। लोगों ने घरों के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन को हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा की बिजली आपूर्ति दिन पर दिन बदहाल होती जा रही है। मात्र 10 घंटा मिल रही बिजली पर भी फाल्ट का ग्रहण लग रहा है। पिछले 4 दिनों से बुरी तरह से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शनिवार की रात मोहल्ला बगिया में घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन तेज धमाके के तार टूट गई जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। छतों पर लेटे कई लोग बाल-बाल बच गए लेकिन लाइन के स्पर्श में आ जाने से मोहल्ले के ही बबलू का मोबाइल और चारपाई जलकर राख हो गए। इसके बाद नगर और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में पूरी रात लोगों ने अंधेरे में काटी। सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। वहीं इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव जावेद अहमद में एसडीओ से मुलाकात की और घरों के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के तार हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें