फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों को बचाने में गंगा में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
सुहेल, फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मलिकपुर (कन्नौज)। विर्सजन यात्रा में शामिल युवक की डूबने से मौत हो गई। वह डूब रहे कुछ युवकों को बचाने के लिए गंगा में कूदा था।

 क्षेत्र के गांव भैंसियापुर निवासी सुभाष चंद्र यादव का 22 वर्षीय पुत्र सुहेल यादव रविवार दोपहर गांव से एक विर्सजन यात्रा में चियासर गंगा घाट गया था। इसी दौरान अन्य साथी भी गंगा में स्नान कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक गोलू, सक्षम, अवधेश कुमार अचानक डूबने लगे। इनकी चीख पुकार सुनकर उन्हें बचाने के लिए सुहेल आगे बढ़ गया। उसने अन्य साथियों को तो बचा लिया लेकिन खुद गहराई में पहुंच गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य तैराकों ने उसे काफी देर खोजने के बाद बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। तत्काल उसे गुरसहायगंज के एक अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान आत्मराजन यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें