फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ में सोमवार से हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में नगर का स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया। इसके लिए सोमवार से अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया गया। इसके पहले मुनादी भी कराई जाएगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर लोगों की राय जानने के लिए प्राइवेट कंपनी से ऑनलाइन सर्वे भी कराया जाएगा।

बैठक में पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे ने सभासदों से कहा कि अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। शहर में फैले अतिक्रमण पर सभी सभासदों ने चिंता जताई। इस पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने पर सहमति बनी। अध्यक्ष ने कहा कि इसी सप्ताह मुनादी कराई जाएगी और सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर के सर्वे का कार्य प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी द्वारा सर्वे का काम बुधवार से शुरू किया जा रहा है। बताया कि बुधवार से सर्वे शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में टीम वार्ड संख्या 1 से 5 तक का सर्वे होगा। सर्वे टीम मुखिया से लेकर परिवार का ब्योरा एकत्र करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधारकार्ड से लेकर घर में मौजूद सुविधाओं गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन आदि की जानकारी भी जुटाई जाएगी। ब्योरा गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सर्वे कार्य में टीम का पूरा सहयोग करें। बैठक में अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार व सभासद पूनम शाक्य, लक्ष्मी राठौर, अरुण यादव टिंकी, अक्कू भदौरिया, नरेंद्र शर्मा, रानू कुरैशी, चंदन, सुशील पांडेय, अतुल वर्मा, गोपाल गुप्ता और शम्मी आदि मौजूद रहे।


छिबरामऊ में सोमवार से हटेगा अतिक्रमण
क्रासर
नगर पालिका पहले कराएगी मुनादी, फिर चलेगा अभियान
आज से सफाई पर ऑनलाइन ली जाएगी जनता की राय
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 27सीएचबीपी53- बोर्ड की बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष व सभासद।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें